LATEHAR : युवा आजसू को मिली नई मजबूती, तीन प्रखंड प्रभारी किए गए नियुक्त।
लातेहार, झारखंड ।आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत लातेहार प्रखंड में युवा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उज्जवल गुप्ता, श्रीकांत पासवान एवं लवकुश यादव को युवा आजसू का प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष अमित पांडेय के निर्देशानुसार तथा युवा आजसू जिला प्रभारी मुकेश यादव, नीरज यादव और शंकर उरांव की अनुशंसा पर की गई। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया कि तीनों युवा साथी संगठन की नीति और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं को संगठित करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे। उज्जवल गुप्ता ने युवाओं के हक, अधिकार और रोजगार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। वहीं उज्वल गुप्ता,श्रीकांत पासवान और लवकुश यादव ने संगठन को मजबूत कर युवाओं की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ