LATEHAR : दहेज प्रताड़ना से द्विशा की मौत पर फूटा आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

 LATEHAR : दहेज प्रताड़ना से द्विशा की मौत पर फूटा आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। 

लातेहार, झारखंड  ।

रांची दहेज प्रताड़ना के कारण द्विशा की हुई दुखद मौत को लेकर “दहेज मुक्त झारखंड” संगठन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा आज भी समाज में बेटियों और महिलाओं की जिंदगी छीन रही है। उन्होंने कहा कि द्विशा की मौत केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि दहेज लोभ किस हद तक मानवता को शर्मसार कर सकता है। सिंधु मिश्रा ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गहन जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने समाज से भी दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि दहेज के नाम पर बेटियों को प्रताड़ित करना अमानवीय और शर्मनाक है। वहीं, लातेहार जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने कहा कि दहेज प्रथा सामाजिक अभिशाप बन चुकी है और इसे खत्म करने के लिए जागरूकता के साथ कठोर कानून का पालन जरूरी है।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ