CHANDANKIYARI : अलुआरा में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्रीमद् भगवत महापुराण पाठ एवं ज्ञान यज्ञ का सोलह आना कमिटी द्वारा हो रहा आयोजन ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाट बिनोर पंचायत के अलुआरा ग्राम स्थल प्रांगण में श्री श्री 1008 श्रीमद् भगवत महापुराण पाठ एवं ज्ञान यज्ञ का सोलह आना कमिटी द्वारा किया गया।
जिसमें सुबह 151 कन्याओं एवं मुख्य व्रती आशुतोष तिवारी एवं उनके धर्मपत्नी सुलेखा तिवारी ने पूजा स्थल से पैदल यात्रा कर दामोदर नदी स्थित दल घटिया घाट में कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे, सोलह आना कमिटी द्वारा बैंड बजा का भी आयोजन किया गया, हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा कर जय सीताराम जय हनुमान का नारा लगाते हुए कलश यात्रा में भाग लिए।
यज्ञ कार्यक्रम 3 अप्रैल से 9 अप्रैल गुरुवार तक होगा। जिसमें कार्यक्रम में 3 अप्रैल को कलश यात्रा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं रात्रि 7 बजे से किशोर चंद्र शास्त्री एवं रात्रि 9 बजे से व्यास संजय द्विवेदी (श्रीधाम बृंदावन) के मुखारबिंद से श्री मद भगवत महापुराण पाठ एवं ज्ञान यज्ञ परिवेशन किया जाएगा,4 अप्रैल 2026 को श्री सुखदेव जन्म की कथा,5 अप्रैल को समुद्र मंथन की कथा,6 को श्री कृष्ण जन्म कथा,7 अप्रैल को श्री कृष्ण वाल लीला एवं गोवर्धन पूजन की कथा,8 अप्रैल को महारास लीला, गोपी संवाद, रुक्मणि विवाह कथा,9 अप्रैल 2026 बंगला 26 चैत्र 1432 को श्री सुदामा चरित्र, कृष्ण सुदामा मिलन, यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण, दोपहर 1 ब्राह्मण भजन बजे के साथ अनुष्ठान समापन। अनुष्ठान को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने में स्थानीय ग्रामीण एवं सोलह आना कमिटी जुटे हुए हैं।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ