CHANDANKIYARI : उड़ीसा क्योंझर में किसान आन्दोलनकारी नेता प्रकाश मल्लिक की गिरफ्तारी के आक्रोश में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री का फुंका।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।
उड़ीसा के क्योंझर जिले के किसानों की खेतीहर जमीन निजी कंपनी ने जबरन भूमि अधिग्रहण, पुलिसिया दमन के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसान व किसान आंदोलन के नेता प्रकाश मल्लिक की असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी के आक्रोश में संयुक्त किसान मोर्चा, चन्दनकियारी ने शुक्रवार चन्दनकियारी प्रखण्ड के नेताजी सुभाष चौक, दुबेकाटा, बरमसिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त कर किसान नेता प्रकाश मल्लिक का बिना कोई शर्त के रिहा करने की मांग किया। अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने किया जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा, चन्दनकियारी संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया।
वहीं कुमुद महतो ने कहा कि उड़ीसा के क्योंझर जिले में मुख्य रूप से निजी कंपनियों के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण, पुलिस दमन के खिलाफ अपनी जमीन बचाने के लिए आवाज उठाने वाले किसान नेता प्रकाश मल्लिक की असंवैधानिक गिरफ्तारी का कड़ी निन्दा किया। उन्होंने आगे कहा कि दमन के खिलाफ लड़ाई क्योंझर की प्रमुख आंदोलन है जो खेतीहर किसानों की कृषि भूमि को कॉर्पोरेट कंपनियों को सौंपे जाने का विरोध कर रहे किसान व किसान नेताओं को असंवैधानिक तरिके से हठधर्मिता के साथ की गई। गिरफ्तार किसान नेता प्रकाश मल्लिक को अभिलम्ब रिहाई की जाय! साथ ही साथ किसानों की खेतीहर जमीन अधिग्रहण पर तत्काल रोक लगाई जाय। अन्यथा चरणबद्ध तरीके उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव हरिपद महतो, दुर्गा चरण महतो, दुस्साषण महतो, रामु महतो, उपासी महतो, अलीजान अंसारी, भूवन महतो, कान्दन महतो, अदालत महतो, विन्देश्वर महतो, हाबुलाल महतो, आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ