RANCHI : ए.आई.यू. के 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में योगदा सत्संग महाविद्यालय के छात्र ने लहराया परचम ।

RANCHI : ए.आई.यू. के 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में योगदा सत्संग महाविद्यालय के छात्र ने लहराया परचम । 


रांची, झारखंड। 

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के द्वारा तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में योगदा सत्संग महाविद्यालय, रांची के छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा ए.आई.यू. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस युवा महोत्सव में देशभर से आए लगभग 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में योगदा सत्संग महाविद्यालय के छात्र आदित्य ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

इस अवसर पर योगदा सत्संग महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रगति बक्शी ने आदित्य को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी आदित्य को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ