LATEHAR : आज शहरी क्षेत्र के अध्यक्ष समेत सभी निर्वाचित पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण। नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों ने ठोकी दावेदारी ।

LATEHAR : आज शहरी क्षेत्र के अध्यक्ष समेत सभी निर्वाचित पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण। 

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों ने ठोकी दावेदारी । 

लातेहार, झारखंड । 

समाहरणाल सभागार में आज शनिवार को नगर पंचायत के 01 से 15 वार्ड के निर्वाचित पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 15 की गुड़िया सिन्हा और वार्ड 11 के संतोष रंजन कुमार ने दावेदारी पेश की है। दोनों के बीच मुकाबला रोचक माना जा रहा है और पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है।


नगर पंचायत के 15 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों में मो. नसरुद्दीन मियां, सुगंधी देवी, विमला देवी, जयराम कपूर, शब्बू प्रवीण, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार दास, आशा देवी, संयुक्ता कुंवर, मुद्रिका मांझी, संतोष रंजन कुमार, मुस्तरी बीबी, अमनतिका अल्मा पन्ना, इन्द्रदेव उरांव और गुड़िया सिन्हा शामिल हैं।


उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच चर्चा तेज है और सभी की निगाहें आज होने वाले मतदान पर टिकी हुई हैं।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ