LATEHAR :*एनएच पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम*
लातेहार, झारखंड।सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल स्थित एनएच सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करमाही निवासी झमन सिंह (उम्र करीब 45 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे से सड़क जाम किए जाने की सूचना है।वहीं जाम में फंसे अन्य यात्रियों के मुताबिक घटना और सड़क जाम की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किन-किन वाहनों के बीच हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच-पड़ताल जारी थी।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ