LATEHAR : कमांडेंट याद राम बुनकर के नेतृत्व में CRPF जवानों ने किया रक्तदान।
लातेहार, झारखंड ।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कैम्पस परिसर में 11वीं बटालियन CRPF द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट याद राम बुनकर ने किया।
इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने मानव सेवा का संकल्प लेते हुए रक्तदान किया। ब्लड बैंक टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 24 जवानों ने रक्तदान किया, जबकि कई जवान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और यह जरूरतमंदों को नया जीवन दे सकता है।मौके पर कमांडेंट याद राम बुनकर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमूल्या कूजुर, द्वितीय कमान अधिकारी पितबास पंडा, उप कमांडेंट मुकेश कुमार, सहायक कमांडेंट डॉ. पाटे सुभम विवेक, निरीक्षक ललन कुमार रंजन, निरीक्षक/आरओ वतनचंद सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने भी CRPF की इस पहल की सराहना की।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ