LATEHAR : वार्ड 14 से निर्वाचित पार्षद इंद्रदेव उरांव ने निकाली विजय जुलूस, लिया आशीर्वाद।
लातेहार, झारखंड ।नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 14 से निर्वाचित पार्षद इंद्रदेव उरांव ने शनिवार की दोपहर करीब दो बजे भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस वार्ड के विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर गुजरा, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ निकले इस जुलूस में समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
इस दौरान इंद्रदेव उरांव ने वार्डवासियों से मिलकर आशीर्वाद लिया और अपनी जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। भूमिहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ