CHANDANKIYARI : स्वतंत्रता सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 95 वीं शहादत दिवस शुक्रवार को चन्दनकियारी के हुटुपाथर, बरमसिया में मनाया गया ।

CHANDANKIYARI : स्वतंत्रता सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 95 वीं शहादत दिवस शुक्रवार को चन्दनकियारी के हुटुपाथर, बरमसिया में मनाया गया । 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

शहीद चन्द्रशेखर आजाद मेमोरियल कमिटी, हुटुपाथर, बरमसिया की और से महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 95 वीं शहादत दिवस पर शुक्रवार को चन्दनकियारी के हुटुपाथर, बरमसिया में स्थापित मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता झामुमो संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो व संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद 23 जुलाई 1906 से 27 फरवरी 1931 तक भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 24 वर्ष की आयु में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वे 'काकोरी ट्रेन डकैती' 1925 और लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने 1928 जैसी घटनाओं में उनकी मुख्य भूमिका थी। उनकी जन्म: 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गांव अब चंद्रशेखर आज़ाद नगर में हुआ। उसके पिता सीताराम तिवारी और माता जगरानी देवी थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भाबरा में और बाद में काशी विद्यापीठ में अध्ययन किया। 'आज़ाद' अपनी  15 वर्ष की आयु में वे असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए। पकड़े जाने पर जब मजिस्ट्रेट ने नाम पूछा, तो उन्होंने अपना नाम 'आज़ाद', पिता का नाम 'स्वतंत्रता' और घर 'जेल' बताया। इस घटना के बाद वे चंद्रशेखर 'आज़ाद' के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कसम खाई थी कि जीते जी अंग्रेज उन्हें कभी नहीं पकड़ पाएंगे। 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद अब प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में, जब आखिरी गोली बची तो उन्होंने खुद को गोली मार ली ताकि वे कभी जिंदा न पकड़े जाएं। उनके द्वारा देखे गए सपना आज भी अधुरा है।जिसे पुरा करने की संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर हरिपद महतो, वृहस्पति महतो, हाबुलाल महतो, बेनी महतो, सुबोध रजवार, प्रदीप कुमार यादव, झरिलाल महतो, संजय रजवार, मन्टू महतो, मनोज कुमार महतो, प्रह्लाद महतो, अजय महतो, राघव रजक, राहुल महतो, हराधन महतो, विपन महतो आदि शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ