CHANDANKIYARI : बाट बिनोर वैष्णव टोला में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ कुंजमिलन।

CHANDANKIYARI : बाट बिनोर वैष्णव टोला में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ कुंजमिलन। 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  । 

बाट बिनोर वैष्णव टोला राधा कृष्ण हरि मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुक्रवार को राखाल भोग नगर भ्रमण के साथ शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। दुमका जिला नाला गांव निवासी कीर्तनिया राम कृष्ण दास वैष्णव ने कुंजविलाश परिवेशन किया, राखाल भोग नगरभ्रमण में काफ़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, माताएं सिंदूर खेला कर धुलट में नगर भ्रमण, टोला के हर मंदिरों में परिक्रमा किए।


काफ़ी संख्या में लोग खोल करताल लेकर कालों गाये लाल धुला माखाबो, राधा कृष्ण ,हरि बोल , धुलट गान गाते हुए नगर भ्रमण कर एक दूसरे को अविर गुलाल लगाते हुए खुशियां बांटे, कीर्तन अनुष्ठान समापन के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया।

अनुष्ठान संपन्न कराने परमेश्वर दास वैष्णव, अंबुज दास,ध्रुवलाल दास, अमर दास, नदिया नंदन ,विश्वजीत दास, कृष्ण दास, राजीव दास, खेभल दास, परेश दास, अंकुर दास, दुलाल दास, श्री निवास दास, सुभाष चन्द्र दास,विनोद दास, निरंजन दास, नारायण दास, माणिक दास, उज्वल दास, रोबिन दास, गणेश दास, आदि सहित ग्रामीण का सहयोग रहा।





Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ