LATEHAR : आजसू छात्र संघ ने परीक्षा केंद्र पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर सौंपा आवेदन।
लातेहार, झारखंड ।
सोमवार को आजसू छात्र संघ द्वारा बी.एस. कॉलेज, लातेहार के प्राचार्य के माध्यम से निलांबर–पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर के कुलपति को आवेदन सौंपा गया। आवेदन में मनिका में निर्धारित परीक्षा केंद्र को लेकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया गया। छात्र संघ ने बताया कि दूरस्थ परीक्षा केंद्र होने के कारण विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आजसू छात्र संघ ने मांग की है। कि परीक्षा केंद्र को पुनः बी.एस. कॉलेज, लातेहार अथवा लातेहार के किसी नजदीकी कॉलेज या विद्यालय में ही निर्धारित किया जाए। छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ