CHANDANKIYARI : 12 फरवरी को प्रस्तावित भारत बंद की समर्थन में की गई बैठक ।

CHANDANKIYARI : 12 फरवरी को प्रस्तावित भारत बंद की समर्थन में की गई  बैठक । 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  । 

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड और मजदूर विरोधी श्रम नीतियों के खिलाफ देश के संयुक्त किसान मोर्चा व सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का अह्वान के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन चन्दनकियारी ने 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी भारत बंद को सफल बनाने तैयारी बैठक सोमवार को चन्दनकियारी में किया गया। अध्यक्षता एक्टू नेता दुलाल प्रमाणिक व संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ईकाई के संयोजक  जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि बंद के उद्देश्यों और पृष्ठभूमि को आम जनता तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि लोग इसके कारणों और मांगों को समझ सकें। उन्होंने विरोध के प्रतीक के रूप में उद्योगों, कारखानों, खदानों, सरकारी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को 12 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक दो घंटा चन्दनकियारी बंद रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर शांतिपूर्ण ढंग से सड़क अवरोध कर बंद को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित हो, बन्द में परिक्षार्थियों की वाहन, स्कुली वाहन, एम्बुलेंस सेवा, दुध की वाहन, अखबार की वाहन के अलावे आवश्यक सेवाओं को बन्द से मुक्त की जाती है ताकि जनता को परेशानी न हो। मौके पर लालमोहन रजवार, हरिपद महतो, शिबू राय, नईम अंसारी, राजेश कुमार दत्ता, युनुस अंसारी, भवेश रजवार आदि शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ