LATEHAR : सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर प्रांतीय सम्मान ।

 LATEHAR : सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर प्रांतीय सम्मान  । 

लातेहार, झारखंड । 

 विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा चतरा में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी को मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा महा अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी विद्यालय और प्रधानाचार्य को विशेष सम्मान मिला। प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के सभी भैया-बहन प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं तथा जिला टॉप-10 में भी सर्वाधिक विद्यार्थी विद्या मंदिर के ही रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय विगत कई वर्षों से जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जाना जाता है। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में विद्या विकास समिति झारखंड के मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार एवं सह मंत्री डॉ. पूजा ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं प्रबंधकारिणी समिति ने हर्ष व्यक्त किया।

“विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य माननीय सदस्य, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।”






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ