LATEHAR : पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा ।
लातेहार, झारखंड ।
शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित गांधी कॉलेज मोड़ के पास अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर मंदिर समिति एवं नगरवासियों की एक बैठक अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि 24 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 25 फरवरी को वेदी पूजा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे, जबकि 26 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए नगरवासियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील की गई। बैठक में उपेंद्र प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, सुनीत कुमार, डॉ. भोला प्रसाद, महेश प्रसाद गुप्ता, कामेवर प्रसाद, शिवरतन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद व चंद्रदेव प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ