LATEHAR : वार्ड 14 में जल जमाव बना प्रमुख मुद्दा, 1254 मतदाता कल करेंगे फैसला ।
लातेहार, झारखंड।नगर पंचायत चुनाव के तहत मतदान कल सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड संख्या 14 की समस्याओं और प्रत्याशियों के मुद्दों को जाना। कुछ मुहल्ले के लोगों ने बताया कि इस इलाके में जल जमाव एक बड़ी समस्या है। बरसात के मौसम में सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आवास की कमी, नाली निर्माण एवं नियमित सफाई, तथा स्ट्रीट लाइट का नहीं जलना भी प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल हैं।
क्या बोले प्रत्याशी !!
निवर्तमान वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड 13 में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट समेत कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे वार्ड 14 के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।
वहीं तरसीला कुजूर ने खुद को ईमानदार प्रत्याशी बताते हुए कहा कि नाली निर्माण, नियमित साफ-सफाई और 15 दिनों के भीतर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समस्या लेकर उनके पास नहीं आना पड़ेगा, बल्कि वे स्वयं लोगों के बीच जाकर समाधान करेंगी।
उम्मीदवार एवं चुनाव चिन्ह
इंद्रदेव उरांव — अलमारी, तरसीला कुजूर — बेबी वॉकर
वोटरों की संख्या ...पुरुष: 602, महिलाएं: 656 कुल मतदाता: 1254 अब सबकी नजर कल होने वाले मतदान पर है, जहां वार्ड 14 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास की दिशा तय करेंगे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ