LATEHAR : वार्ड 13 में जल जमाव बना बड़ा मुद्दा, 23 फरवरी को 983 मतदाता करेंगे फैसला।

 LATEHAR : वार्ड 13 में जल जमाव बना बड़ा मुद्दा, 23 फरवरी को 983 मतदाता करेंगे फैसला। 

लातेहार, झारखंड  ।

लातेहार नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। मतदाता प्रत्याशियों का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन वोट किसे देंगे यह राज नहीं खोल रहे, जिससे उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ गई है।

वार्ड 13 में स्थानीय लोगों ने जल जमाव और जल निकासी की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया। हरिओम उरांव, पिंटू उरांव और सतीश कुमार ने कहा कि बरसात में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पानी भर जाता है। मोहन भूईयां के घर के सामने नाली का पानी बहने से आवागमन प्रभावित होता है। मतदाताओं का कहना है कि जो प्रत्याशी इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा, समर्थन उसी को मिलेगा।

उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने वादे रखे। अमनतिका अल्मा पन्ना ने पारदर्शिता, निःशुल्क पानी कनेक्शन और नियमित सफाई का भरोसा दिया। पार्वती देवी ने पानी बिल और जनसहमति से कार्य करने की बात कही। मनीता देवी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 15 दिनों में उपलब्ध कराने व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने का वादा किया। प्रमिला खलको ने नाली और सड़क सफाई को प्राथमिकता बताया। कौन कौन है उम्मीदवार और उनका चुनाव चिन्ह वार्ड संख्या 13 से अमनतिका अल्मा पन्ना अलमारी, पार्वती देवी बैबी वाकर, प्रतिमा खलखो बल्ला, मनीता देवी मोतियों का हार। वार्ड में कुल 983 मतदाता हैं, जिनमें 472 पुरुष और 511 महिलाएं शामिल हैं।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ