LATEHAR : नप चुनाव: वार्ड 12 में जल जमाव और मूलभूत सुविधाएं बने प्रमुख मुद्दे, 1221 मतदाता करेंगे फैसला।
लातेहार, झारखंड ।लातेहार नगर पंचायत चुनाव के मतदान में अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है। ऐसे में प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। वार्ड संख्या 12 में इस बार जल जमाव, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं।
स्थानीय निवासी संजय कुमार, छोटू और अकरम ने बताया कि बरसात के मौसम में जल जमाव से लोगों को भारी परेशानी होती है। अम्वाटीकर स्थित देवी मंडप के पास नाली का पानी सड़क पर बहने से आवागमन प्रभावित होता है। आवास, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट का नहीं जलना भी बड़ी समस्याएं हैं।
निवर्तमान वार्ड पार्षद मुस्तरी बीबी ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को जनता का आशीर्वाद मिलने पर पूरा किया जाएगा। वहीं मोहम्मद रिजवान ने ईमानदार प्रतिनिधित्व, नियमित सफाई और त्वरित प्रमाण पत्र निर्गमन को प्राथमिकता बताया। तीसरे प्रत्याशी शंकर राम ने तालाब के ओवरफ्लो से होने वाले जल जमाव को दूर करने और 24 घंटे उपलब्ध रहने का वादा किया।
वार्ड 12 से उम्मीदवार हैं— मुस्तरी बीबी (अलमारी), मोहम्मद रिजवान (बेबी वॉकर) और शंकर राम (बल्ला)।
वार्ड में कुल 1221 मतदाता हैं, जिनमें 602 पुरुष और 609 महिलाएं शामिल हैं। अब देखना है कि 27 फरवरी को किसके सिर जीत का ताज सजता है।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ