RANCHI : रांची से लापता मासूम अंश - अंशिका के सकुशल बरामदगी पर सांसद महुआ माजी, जेएमएम रांची जिला प्रमुख मुस्ताक आलम एवं रांची महानगर के प्रतिनिधियों ने डीजीपी से मुलाकात कर धन्यवाद व बधाई दी।
रांची, झारखंड ।रांची के धुर्वा मौसीबाड़ी से गुम हुए मासूम बच्चों अंश और आंशिक के सकुशल मिलने पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, झामुमो रांची जिला प्रमुख मुस्ताक आलम एवं झामुमो रांची जिला तथा रांची महानगर के प्रतिनिधियों ने झारखंड पुलिस के डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, सतत प्रयास और संवेदनशीलता के साथ किए गए कार्यों की सराहना की।
डॉ. महुआ माजी ने कहा कि झारखंड पुलिस की तत्परता और समर्पण के कारण ही आज एक परिवार को उसका खोया हुआ बच्चा वापस मिल सका। यह पूरी पुलिस टीम के लिए गर्व का विषय है और समाज में विश्वास को मजबूत करने वाला कदम है।इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया,जिला संयोजक कलाम आजाद , जिला संयोजक बीरू तिर्की, अंशु लकड़ा, कुलदीपक एवं राजेश यादव, शैंकी सिंह, सूरज मुंडा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सजगता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होता है।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी झारखंड पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करती रहेगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखेगी।By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ