RANCHI : *विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में रांची पुलिस की अहम पहल*
रांची, झारखंड।आज 08 जनवरी 2026 को श्री मनोज कौशिक, भा॰पु॰से॰, अपर पुलिस महानिदेशक,द॰ छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के द्वारा श्री राकेश रंजन, भा॰पु॰से॰, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की उपस्थिति में नवनिर्मित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओ॰पी॰,कांके का कार्यक्रम किया गया।
रांची पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में न केवल अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था संधारण,आमजन व छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी बल्कि पुलिस तक आमजन की पहुंच सुलभ हो जाएगी। यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन,रांची शहर की सिटी सीलिंग एवं अपराधियों के गमनागमन पर अंकुश लगाने के लिए तथा रिंग रोड व उसके आसपास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम व दुर्घटना उपरांत पुलिस की त्वरित अनुक्रिया में भी NLU ओ॰पी॰ मील का पत्थर साबित होगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के द्वारा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की तैनाती इस ओ॰पी॰ में की गई है।अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, NLU के छात्रों एवं स्थानीय लोगों की समस्या के त्वरित समाधान हेतु तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग हेतु पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ