LATEHAR : चंदवा हिंडालको टोरी साइडिंग में मजदूरों के बीच कंबल वितरण।

LATEHAR : चंदवा हिंडालको टोरी साइडिंग में मजदूरों के बीच कंबल वितरण। 

लातेहार, झारखंड  । 

चंदवा हिंडालको टोरी साइडिंग में कार्यरत डब्बा लोडरों के बीच झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद सह छोटानागपुर बॉक्साइट कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू के निर्देश पर लगभग चार सौ कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम यूनियन द्वारा हर वर्ष मजदूरों के कल्याण हेतु आयोजित किया जाता है।

श्री साहू के निर्देशानुसार चंदवा, टोरी, रिचुघुटा, लोहरदगा, गुरदरी, सेरंगदाग सहित विभिन्न खदानों और साइडिंग क्षेत्रों में मजदूरों के बीच कंबल वितरण की परंपरा निभाई जा रही है।

इस अवसर पर यूनियन नेता निशिथ जयसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, मुकेश कुमार सिंह, लखन प्रसाद जायसवाल, रुखसाना खातून, बिहारी साव, विसुन साव एवं रवि शंकर जाटव द्वारा संयुक्त रूप से मजदूरों को कंबल सौंपे। मजदूरों ने इस पहल की सराहना करते हुए श्री साहू को साधुवाद दिया।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ