श्री प्रकाश ने कहा कि यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों, जनता की लंबे समय से चली आ रही लोकतांत्रिक आकांक्षाओं तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्वशासन की आत्मा हैं और इनके माध्यम से आम नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार मिलता है।
श्री प्रकाश ने आशा व्यक्त की कि राज्य निर्वाचन आयोग पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराएगा, ताकि जनता की इच्छा सर्वोपरि रहे और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त हो।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ