LATEHAR : पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, डिजिटल युग में जिम्मेदारी और बढ़ी - SDM अजय कुमार रजक...!!

 LATEHAR : पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, डिजिटल युग में जिम्मेदारी और बढ़ी  - SDM अजय कुमार रजक...!! 

लातेहार, झारखंड  । 

अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने शनिवार को अपने कार्यालय सभागार में जिला मुख्यालय के सभी पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। संवाद के दौरान एसडीएम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज आपके द्वारा दी गई जानकारी पर विश्वास करता है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। हर समाचार के संकलन, सत्यापन और प्रस्तुतीकरण में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है, ताकि सही और निष्पक्ष जानकारी आमजन तक पहुंचे।एसडीएम अजय कुमार रजक ने बीत रहे वर्ष 2025 में अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पत्रकारों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संजीव गिरी, विकास तिवारी, मनीष सिन्हा, राजीव मिश्रा, मनोज मेहता, पंकज गुप्ता, यूगेश प्रसाद, नीरज सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद, संजीत पाण्डेय, रामकुमार मिस्त्री, रूपेश गुप्ता, संजय प्रजापति, राहुल पाण्डेय, रूपेश अग्रवाल, संतोष कुमार, विक्रम कुमार, सौरव कुमार, धीरज कुमार,नीहित कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ