LATEHAR : 15 हजार सात सौ वादों का हुआ निपटारा, चार करोड़ रूपये का हुआ सेटलमेंट।

LATEHAR : 15 हजार सात सौ वादों का हुआ निपटारा, चार करोड़ रूपये का हुआ सेटलमेंट। 

लातेहार, झारखंड । 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आॅनलाइन उद्धघाटन झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और झालसा के मुख्य संरक्षक तरलोक सिंह चैहान ने किया। 

उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि बाल श्रम को रोकना आज भी एक बड़ी चुनौती है। मुख्य न्यायाधीश ने डायन प्रथा को भी समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए जागरूकता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय तक सरल, सुलभ और त्वरित पहुंच का सशक्त माध्यम है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लीटिगेशन एवं लंबित मामलों में 15 हजार सात सौ वादों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा लगभग चार करोड़ रूपये का सेटलमेंट किया गया। 

सखी मंडल को दिये गये 72 लाख रूपये

राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस, लातेहार के तत्वावधान में 48 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीष मनोज कुमार सिंह के द्वारा 72 लाख रूपये का चेक दिया गया। श्री सिंह ने चेक लेने वाली महिलाओं को पैसे का सही उपयोग करने, बच्चों की षिक्षा एवं रोजगार के अवसर तलाशकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

अलग रह रहे पति-पत्नी को मिलाया गया

कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीष सैयद सलीम फातमी ने वर्षों से अलग रह रहे तीन जोड़ों को मिलाया। ये तीनों जोड़ा अपने रिष्ते से खुष नहीं थे एवं अलग रहना चाहते थे, लेकिन कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीष सैयद सलीम फातमी के समझाने बुझाने पर साथ रहने को राजी हो गये। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री मनोज कुमार सिंह ने तीनों जोड़ों को मिठाई खिलाकर विदा किया तथा हमेषा साथ रहने एवं बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने एवं जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी।

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीष, कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष प्रथम दिनेष कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष तृतीय सुनील दत्ता द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव षिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, लातेहार जिला बार एषोसिऐषन के सचिव संजय कुमार, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, बार एसोसिएषन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे।





Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ