CHANDANKIYARI : झारखण्ड आन्दोलनकारी सह योगीडीह पंचायत के अंतिम मुखिया सीताराम महतो की अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई समाजसेवी ।

CHANDANKIYARI : झारखण्ड आन्दोलनकारी सह योगीडीह पंचायत के अंतिम मुखिया सीताराम महतो की अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई समाजसेवी । 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

झारखण्ड आन्दोलनकारी सह योगिडीह पंचायत के अंतिम मुखिया सीताराम महतो की निधन बुधवार को उनके पैतृक गॉंव सियालजोरी में होने की दु:खद खबर सुनकर उसकी अंतिम दर्शन व यात्रा में किसान नेता जगन्नाथ रजवार शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए भाविनी श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय सीताराम महतो अपने पिछे अपनी पत्नी पविता देवी पुत्र आजसू के प्रखण्ड अध्यक्ष मिथलेश कुमार महतो, उत्तम कुमार महतो, गौतम महतो, सुदर्शन महतो, दो पुत्री मीला देवी, रेखा देवी समेत भरा पुरा पुरा परिवार है। उनकी अंतिम संस्कार ईजरी तट पर मुखाग्नि छोटे पुत्र सुदर्शन महतो ने किया।


उनकी अंतिम यात्रा में बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, अशोक दशौंदी, जेएलकेएम अ.जा.मोर्चा के केन्द्रीय संगठन मंत्री सिमन्त रजक, राजु महतो, आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष अजीत प्रसाद महतो, झारखण्ड कुड़मी चैतना मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष विभाष चन्द्र महतो, जे पी महतो, जेएमएम नेता निर्मल रजवार, त्रिलोचन महतो, हेमन्त शेखर, वरिय पत्रकार मनोज महतो, गौर हरि महतो, आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो, संसद प्रतिनिधि नरेश महतो, दुर्गा चरण महतो, अशोक महतो, ज्योति लाल महतो, मुकेश कान्त महतो, मुखिया संतोष रवानी, संदीप कुमार महतो, नेम चांद महतो, आनंद महतो, गौरा चांद महतो, करण महतो समेत झारखण्ड,पश्चिम बंगाल से हजारों समाजसेवी, राजनीतिक दलों के नेता व ग्रामीणों ने नम ऑंखों से दी अंतिम विदाई।





Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ