RANCHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय पर की गई विश्वकर्मा पूजा ।

 RANCHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय पर की गई विश्वकर्मा पूजा ।


रांची, झारखंड । 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के धुर्वा स्थित ई-39 (सेक्टर-थ्री) आवास पर बुधवार को विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।

पुरोहित टुनटुन पांडेय ने पूजा-अनुष्ठान व आरती संपन्न कराया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। 

 मौके पर कांग्रेस नेता व झारखंड ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक दीपक प्रसाद, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा, समाजसेवी अशोक कुमार सहाय, राजकिशोर प्रसाद, रमेश सिंह, हर्षवर्द्धन सिंह,भोला,रणवीर यादव सहित अन्य मौजूद थे।






By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ