RANCHI : *राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची/हटिया से नई रेल सेवाओं की माँग* *इन रूटों में ट्रेन की परिचालन से छात्रों, बीमार लोगों एवं रोजगार में अन्य राज्यों में जानेवालों को मिलेगी राहत*

 RANCHI : *राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची/हटिया से नई रेल सेवाओं की माँग*

 *इन रूटों में ट्रेन की परिचालन से छात्रों, बीमार लोगों एवं रोजगार में अन्य राज्यों में जानेवालों को मिलेगी राहत* 


       राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मोदी जी का सपना कि हर राज्य की राजधानी देश के प्रमुख शहरों के साथ सड़क, वायु एवं रेल मार्ग से जुड़े।इसे ध्यान में रखते हुए झारखंड की राजधानी रांची एवं हटिया स्टेशन से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए नई रेल सेवाएँ शुरू करने की माँग की है। इसके लिए उन्होंने दक्षिण-पूर्व रेलवे, रांची मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है।

          सांसद ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, पर्यटन एवं व्यापारिक कारणों से रांची और आसपास के जिलों के लोग लगातार यात्रा करते हैं, लेकिन प्रत्यक्ष रेल सेवाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

           उन्होंने अहमदाबाद, इंदौर, अमृतसर, अयोध्या (लखनऊ मार्ग), सिकंदराबाद/हैदराबाद, अल्लेप्पी एवं वास्को-दा-गामा के लिए सीधी ट्रेन सेवाएँ शुरू करने का आग्रह किया है।

          सांसद ने बताया कि इन रेल मार्गों से तीर्थयात्रा, शिक्षा, व्यापार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों को राहत के साथ-साथ आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय एकता को भी बल मिलेगा।

         रेलवे प्रशासन से उन्होंने इन प्रस्तावों को आगामी परिचालन योजनाओं में शामिल कर शीघ्र लागू करने की माँग की है।




By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ