RAMGARH : रियल इनफ्लुएंसर पोडकास्ट में समाजसेवी सह् पत्रकार अमित सिन्हा ने अपनी बातें रखी ◆जीवन में पेश आनेवाली चुनौतियों से कभी घबराना नही चाहिए : अमित सिन्हा ◆जीवन में सफल होने के लिए चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है : अमित सिन्हा।

 RAMGARH : रियल इनफ्लुएंसर पोडकास्ट में समाजसेवी सह् पत्रकार अमित सिन्हा ने अपनी बातें रखी 

◆जीवन में पेश आनेवाली चुनौतियों से कभी घबराना नही चाहिए : अमित सिन्हा

◆जीवन में सफल होने के लिए चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है : अमित सिन्हा।

रामगढ़, झारखंड ।

झारखंड की धरती पर रियल इनफ्लुएंसर पोडकास्ट  ने उस वक्त एक नया मुकाम हासिल किया जब 2 सितम्बर को चैनल के मेजवान (होस्ट) और एपेक्स फाइनेंसियल सर्विस के निदेशक  ऋतिक रोशन ने अपने मंच पर रामगढ़ के समाज सेवी अमित सिन्हा को साक्षत्कार के लिए आमंत्रित किया। अमित सिन्हा रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधित्व करने के साथ साथ जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य, झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष , प्रेस क्लब रामगढ़ के संरक्षक होने के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और शहर सहित जिलेभर के जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते रहते हैं। जिस कारण लोगों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है।

अमित सिन्हा  ने अपने जीवन के अनुभव, समाज सेवा  और पत्रकारिता के क्षेत्र में पेश आनेवाली परेशानियों के  अलग-अलग पहलुओं को पोडकास्ट में बहुत ही सरल भाषा में लोगों के साथ साझा किया। पोडकास्ट में उनके विचारों से स्पष्ट हुआ  कि सच्चा नेतृत्व करनेवाला वही है जो समाज की भलाई और लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता दे। साथ ही अमित सिन्हा ने पोडकास्ट में कहा कि जब मैंने समाजसेवा और पत्रकारिता आरंभ किया तो जीवन में कई चुनौतियां आईं। पर मैं चुनौतियों से कभी घबराया नहीं बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना किया। उन्होंने कहा कि यदि चुनौतियों से कोई व्यक्ति    घबरा जाए तो वह सफल नही हो सकता। इसलिए यदि जीवन में चुनौती आती है तो उससे घबराने की बजाय उसका डटकर सामना करने की जरूरत है। तभी कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य में सफल हो सकता है। 

◆इनकी रही विशेष भूमिका

इस पूरे पॉडकास्ट के आयोजन और सफलता का श्रेय रियल इनफ्लुएंसर पोडकास्ट की सशक्त टीम को जाता है। हर्ष सिंह राजपूत (रिसर्च एंड राइटर टीम हेड ) ने पूरे संवाद को गहराई और रिसर्च से समृद्ध बनाया। प्रिंस कुमार राणा ने बैक सपोर्ट के रूप में अहम भूमिका निभाई।

राहुल कुमार ने ऑफिस मैनेजमेंट और समन्वय में  योगदान दिया।

इस खास मौके पर विशेष धन्यवाद उमेश हेल्पिंग हैंड के  फाउंडर उमेश कुमार को दिया गया, जिनके सहयोग और प्रेरणा से यह मंच  प्रभावशाली बन पाया।

यह ऐतिहासिक पॉडकास्ट 3 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रियल इनफ्लुएंसर पोडकास्ट के आधिकारिक यूट्यूब  चैनल  पर प्रसारित किया जाएगा।

जो भी लोग प्रेरणा, नेतृत्व और सच्ची पत्रकारिता का  दर्शन करना चाहते हैं, वे इस पॉडकास्ट को मिस न करें इसे अवश्य देखें।





Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ