CHANDANKIYARI : लद्दाख के नवाचारों, शिक्षा आंदोलनकारी सोनम वांगचुक गिरफ्तार करने को लेकर नेताजी चौक दुबेकाटा, बरमसिया में केन्द्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।
भारत के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक,पर्यावरण संरक्षक, समाजिक कार्यकर्ता, लद्दाख के नवाचारों, शिक्षा आंदोलनकारी सोनम वांगचुक की लोकतांत्रिक तरिके से न्यायोचित मांगों को लेकर की जा रही आन्दोलन के दौरान हठधर्मी केन्द्र सरकार ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 24 सितम्बर को गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ने मंगलवार को चन्दनकियारी प्रखण्ड के नेताजी चौक दुबेकाटा, बरमसिया में केन्द्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के झारखण्ड राज्य सचिव कुमुद महतो व संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के चन्दनकियारी, संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं कुमुद महतो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक केवल लद्दाख की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी, बल्कि जल संरक्षण के लिए आइस स्टूपा जैसी तकनीक विकसित की 2018 में उन्हें रमोन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फिल्म का किरदार "फुनसुख वांगडू” भी आंशिक रूप से इन्हीं से प्रेरित था। वे छात्रों को न केवल पढ़ाई बल्कि व्यवहारिक शिक्षा, तकनीकी कौशल और आत्मनिर्भरता पठ पढ़ाते रहे। 2021 में उन्होंने सोलर पावर्ड मोबाइल टेंट विकसित किए, जो विशेष रूप से ऊँचाई पर तैनात भारतीय सैनिकों के लिए बनाऐ। तथा स्थानीय संस्कृति को बचाने के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। युवाओं की एक प्रेरणाश्रोत सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किया गया। जिसका कड़ी शब्दों में निन्दा करते हैं। सोनम वांगचुक के साथ ही साथ अविलम्ब सह सम्मान रिहा, घायलों आन्दोलनकारियों का बेहतर चिकित्सा तथा मुआवजा, तथा आन्दोलनकारी मृतकों की मुआवजा तथा परिजनों को नियोजन की गारंटी की मांग किया मौके पर हरिपद महतो, हाबुलाल महतो, रामु महतो, अमर महतो, झरिलाल महतो, भजहरि महतो, सुरेश महतो, मनिन्द्र नाथ महतो, लखन रजवार आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ