RANCHI :*वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, सोशल मीडिया पर बेटे ने दी जानकारी*
रांची, झारखंड ।वरिष्ठ पत्रकार संपादक हरिनारायण सिंह की आज आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी उनके पुत्र पत्रकार राकेश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये दी है।
आपको बता दें कि हरिनारायण सिंह प्रभात खबर से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उसके बाद हिंदुस्तान में संपादक के तौर पर काम किया। फिर खबर मंत्र में संपादक के तौर पर सेवाएं दी।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विकास ने इन्हें इलेक्ट्रॉनिक चैनल में भी काम करने के अवसर दिए, जहां इन्होंने कई साल काम किया। इसके बाद वर्तमान में आजाद सिपाही के समूह संपादक के रूप में कार्यरत थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ