RANCHI : INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी सुदर्शन रेड्डी पहुंचे रांची, कहा - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 100 फीसदी उम्मीद है।
रांची, झारखंड । इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने रांची में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 100 फीसदी उम्मीद है। हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया गया है, उनकी गरिमा को कुचला गया। मुख्यमंत्री पर धन शोधन के आरोप लगाने वाले संवैधानिक पदाधिकारी उनकी गरिमा के उल्लंघन में शामिल हैं। उक्त बातें वो कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य मौजूद थे।
इंडि गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने रांची पहुंचते ही कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के बाद बातचीत करेंगे। उन्हें 100 प्रतिशत उम्मीद है कि सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया गया एवं उनकी गरिमा को कुचला गया है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर धन शोधन के आरोप लगाने वाले संवैधानिक पदाधिकारी उनकी गरिमा के उल्लंघन में शामिल हैं। उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है। इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों तैयारी में जुटे हुए है। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे हैं। वे वोटरों से व्यक्तिगत संपर्क भी कर रहे हैं। झारखंड में उनका स्वागत करते हैं। चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी। आपको बता दें कि 9 सितंबर 2025 को मतदान होना है।By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ