LATEHAR : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में दिवंगत पुजारी रामानुज उपाध्याय को दी गयी श्रद्धांजलि ।

 LATEHAR : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में दिवंगत पुजारी रामानुज उपाध्याय को दी गयी श्रद्धांजलि ।

लातेहार, झारखंड ।

शहर के श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर परिसर में दिवगंत पुजारी रामानुज उपाध्‍याय को श्रद्धाजंलि‍ दी गयी। इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। स्व. उपाध्याय मंदिर के सक्रिय सदस्य थे और दुर्गा पूजा मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजित अनुष्ठानों में मुख्य पुजारी त्रिभुवन पांडेय के साथ सह पुजारी की भूमिका निभाते थे।

उनके निधन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की अपील की। मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद (राजू), संतोष कुमार पिंटू, पंकज प्रसाद, संतोष कुमार दुबे, विनोद प्रजापति, संजय प्रसाद, परितोष ठाकुर समेत गया प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता, मुरारी प्रसाद, गोलू पाठक, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

बताया गया कि पिछले शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने के कारण रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम, लातेहार में किया गया।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ