LATEHAR : भाजपाइयों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन ।
लातेहार, झारखंड ।भारतीय जनता पार्टी लातेहार द्वारा 15 अगस्त के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मतनाग स्थित नीलांबर-पीतांबर स्मारक से हुई, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद चन्दनडीह स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में भगवान बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश सदस्य राजधानी यादव, जिला महामंत्री बंसी यादव, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, महेश सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा, महामंत्री अश्विनी सिंह, जिला समिति सदस्य आनंद कुमार सिंह, राजबली भुइंया, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, राम गणेश सिंह, सोनू सिंह, शुभम कुमार, मुकेश पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं वरीय नेता राजधानी यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बुधवार को कारगिल पार्क थाना चौक से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी से इसमें शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ