Ranchi : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत पांच गिरफ्तार ।

Ranchi : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत पांच गिरफ्तार ।

रांची, झारखंड ।

रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लाेगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस इससे जुड़े कई और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जता रही है। बताया जा रहा है कि  रांची में मोहिनी शर्मा ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर-एक, नदी पार स्थित एक किराये के मकान से ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।  गिरोह को मोहनी शर्मा उर्फ मोहनी देवी संचालित कर रही थी, उसकी निशानदेही पर उसके गिरोह के अन्य चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक किशोर भी शामिल है। इस प्रकार महिला सहित पुलिस ने पांच आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। इनके पास से 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार 640 नकद, चार स्मार्टफोन और एक बाइक जब्त की गयी है।  यह जानकारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने प्रेस काॅन्फ्रेस में दी। 

डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आईजी सह एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहिनी देवी उर्फ मोहिनी शर्मा (पति स्व इश्वरी शर्मा) अपने किराये के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही है। तत्पश्चात कार्रवाई हेतु एक टीम का  गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने मोहिनी शर्मा के घर पर छापामारी की, जहां से 10.10 ग्राम ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया और एक रियलमी स्मार्टफोन बरामद किया गया । इनकी निशानदेही पर पहाड़ी मंदिर के पीछे, पानी टंकी के पास भी छापेमारी की गयी, जिसमें अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मोहनी शर्मा की निशानदेही पर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें सुमित तिर्की (22) को 35 पुड़िया ब्राउन शुगर (तीन ग्राम), 40,950 रुपये व एक एप्पल स्मार्टफोन, पारस कुमार उर्फ गोलू (25) को 10 पुड़िया (13.60 ग्राम), 12,400 रुपये, वनप्लस स्मार्टफोन व एक बाइक, मो इस्माइल (29्र) को सात पुड़िया (8.20 ग्राम), 6,290 रुपये व रियलमी स्मार्टफोन, मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी (65) को 50 पुड़िया (10.10 ग्राम), रियलमी स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि एक किशोर को दो पुड़िया (1.80 ग्राम), चार रुपये, रियलमी स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया।  सभी आरोपी सुखदेवनगर व पंडरा ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ