LATEHAR : लातेहार मुख्यालय की सड़कें बदहाल, पांडेपुरा सड़क मार्ग हादसों को दे रहा निमंत्रण - विनोद उरांव जीप सदस्य..!!

 LATEHAR : लातेहार मुख्यालय की सड़कें बदहाल, पांडेपुरा सड़क मार्ग हादसों को दे रहा निमंत्रण - विनोद उरांव जीप सदस्य..!!

लातेहार, झारखंड ।

जिला मुख्यालय लातेहार से सटे पांडेपुरा सड़क मार्ग की स्थिति देखकर कोई भी सहज ही अनुमान लगा सकता है कि यदि जिला मुख्यालय से सटे सड़कें ऐसी हैं। तो ग्रामीण क्षेत्रों का हाल क्या होगा।यह खुद समझा जा सकता है। सड़क अब सड़क कम और गड्ढा अधिक हो गया है। स्थानीय लोग तंज कसते हुए कहते है।की अब समझ मे नहीं आता कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। 

यहां बताते चले कि इस गड्ढों से भरी जर्जर सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जीप सदस्य विनोद उरांव ने शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे सड़क का जायजा लिया।और कहा कि बरसात में हाल और भी बदतर हो गया है।
आश्चर्य की बात यह है कि यह मार्ग जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ा हुआ है।फिर भी यहां की अनदेखी यह दर्शाती है कि बुनियादी विकास की बातें सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित हैं।उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।ताकि आम राहगीर स्कूली बच्चे एवं वाहन चालकों को सहूलियत हो सके।




Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ