Ramgarh : चित्रगुप्त मंदिर गोला में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरू पूर्णिमा ।
◆संध्या महाआरती के पश्चात देर शाम तक खीर भोग का हुआ वितरण ।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चित्रांश महापरिवार गोला की ओर से बक्शी टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर सभी चित्रांश बन्धुओं के द्वारा अपने अपने स्तर पर तन, मन एवं धन से योगदान दिया गया। पूर्वान्ह से हीं मंदिर परिसर में चहल पहल देखने को मिल रही थी। लगातार हो रही बारिश तथा खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु चित्रांश बंधुओं के तत्परता में कोई कमी नहीं थी। संध्या के समय गुरु बाबा की अगुवाई में चित्रगुप्तजी महाराज की आरती हुई, जिसमें चित्रांश महापरिवार के सभी सदस्यों सहित महापरिवार की महिलाएँ, बच्चियाँ एवं बच्चे शामिल हुए।
आरती के उपरांत चित्रगुप्त महाराज को खीर भोग अर्पण किया गया, तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। खराब मौसम के बावजूद ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मौके पर समाज के सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र नारायण बक्शी, अजीत कुमार सिन्हा, सहदेव प्रसाद बक्शी, सुचित कुमार सिन्हा, लाला चन्द्रमोहन, संजय बक्शी, जितेन्द्र बक्शी, सुमन कुमार सिन्हा, सुजीत सिन्हा, महेंद्र बक्शी, मनिन्द्र सिन्हा, रजनीश आनंद, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, अमित कुमार, विपुल कुमार सिन्हा, कुंदन सिन्हा, संजीव सिन्हा,आनंद बक्शी, विक्की, जीवन बक्शी, अभिषेक सिन्हा, धर्मेंद्र बक्शी, प्रवीण बक्शी सहित कई चित्रांश उपस्थित थे।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ