Jharkhand : *कांग्रेस का पाकिस्तानी प्रेम उजागर : दीपक प्रकाश*
*“कांग्रेस नेता भारत के विपक्ष की तुलना में इस्लामाबाद के वकील ज्यादा नजर आते हैं” – दीपक प्रकाश*
*“चिदंबरम का बयान सेनाओं के बलिदान का अपमान है” – दीपक प्रकाश*
झारखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम द्वारा पहलगाम आतंकवादी घटना और ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए विवादित बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे "राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक" बताया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे ऐतिहासिक सैन्य अभियान के तीन महीने बाद जब पूरा देश भारतीय सेना के साहस और पराक्रम का सम्मान कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस नेता का बयान न केवल शर्मनाक है बल्कि सैनिकों के बलिदान के प्रति अपमानजनक भी है।
उन्होंने कहा कि पी. चिदंबरम ने इंटरव्यू में कहा कि “हम कैसे मान लें कि पहलगाम में मारे गए आतंकी पाकिस्तानी थे? वे भारतीय भी हो सकते हैं” — यह बयान स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के पक्ष में दिया गया है।
दीपक प्रकाश ने तीखे शब्दों में कहा कि “कांग्रेस अब भारत के विपक्ष से ज्यादा इस्लामाबाद की वकालत करती नजर आती है। चिदंबरम का बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का बचाव करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।"
उन्होंने कहा कि जिस टीआरएफ (The Resistance Front) आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली, वह पाकिस्तान से संचालित होता है, और जांच एजेंसियों ने भी इसे पाक प्रायोजित आतंकी हमला बताया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि
"जब भारतीय सेना आतंक के अड्डों को तबाह करती है, तो कांग्रेस उस पर सवाल उठाकर सैनिकों का मनोबल गिराने का कार्य करती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता बार-बार आतंकियों के लिए नरमी दिखाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।"
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पहले भी आतंकवादियों के 'मानवाधिकार' की दुहाई देती रही है और यह पहली बार नहीं जब कांग्रेस नेताओं ने सुरक्षा बलों के बलिदान को नजरअंदाज किया है।
दीपक प्रकाश ने दो टूक कहा कि"अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस का डीएनए राष्ट्रहित का नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को खुश करने का है। कांग्रेस का हाथ अब खुले तौर पर आतंकवादियों के साथ नजर आ रहा है।"
उन्होंने सवाल उठाया कि "क्या चिदंबरम का बयान कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक नीति है? अगर नहीं, तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। चिदंबरम को पार्टी से निष्कासित कर देश से माफी मंगवानी चाहिए।"
अंत में, प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है और देश की सुरक्षा, सम्मान एवं संप्रभुता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कांग्रेस का इतिहास और वर्तमान दोनों ही तुष्टिकरण की राजनीति और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से प्रेरित हैं, जिसे देश अब और सहन नहीं करेगा।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ