Ranchi : मेहुल प्रसाद बने रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता । *संगठन को मिलेगी मजबूती : सुबोधकांत सहाय । *ऊर्जावान कार्यकर्ता से संगठन को मिलेगी नई दिशा: दीपिका पांडेय सिंह । *पार्टी की नीतियों-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे : मेहुल प्रसाद ।

 Ranchi : मेहुल प्रसाद बने रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता ।

*संगठन को मिलेगी मजबूती : सुबोधकांत सहाय ।

*ऊर्जावान कार्यकर्ता से संगठन को मिलेगी नई दिशा: दीपिका पांडेय सिंह ।

*पार्टी की नीतियों-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे : मेहुल प्रसाद ।

रांची, झारखंड ।

 झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे मेहुल प्रसाद को पार्टी नेतृत्व द्वारा नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के.राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मेहुल प्रसाद को रांची महानगर कांग्रेस कमिटी का मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता नियुक्त किया है।

इस चयन में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा की निर्णायक भूमिका रही। मेहुल प्रसाद की नियुक्ति पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

मेहुल प्रसाद के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता चुने जाने पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मेहुल जैसे ऊर्जावान और प्रतिबद्ध युवा की पदोन्नति संगठन को नई दिशा देगी। 

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बधाई देते हुए कहा कि मेहुल प्रसाद की नियुक्ति एक योग्य नेतृत्व को सही मंच देने का प्रतीक है। उनसे संगठन को बहुत अपेक्षाएं हैं।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांके विधायक सुरेश बैठा, राजीव रंजन प्रसाद, रविन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, अमरेंद्र सिंह, शाहबाज अहमद, सतीश पाल मुजीनी, सोनल शांति, विनोद सिंह, सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने मेहुल प्रसाद को बधाई दी है। साथ ही उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।

यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी में युवा नेतृत्व को महत्व दिए जाने का प्रमाण है। मेहुल प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।




By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ