Latehar : भाजपा द्वारा "विकसित भारत: अमृतकाल सिद्धि से समृद्धि तक" कार्यक्रम का आयोजन ।
लातेहार, झारखंड ।लातेहार जिला भाजपा कार्यालय में "विकसित भारत अमृतकाल सिद्धि से समृद्धि तक" एवं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् के गायन से हुई।
डॉ. वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत अब एक सुरक्षित और सामरिक दृष्टि से सशक्त राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने रक्षा आत्मनिर्भरता, साइबर सुरक्षा, राफेल व एस-400 जैसे सिस्टम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय चौबे ने कहा कि मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए। राजधानी प्रसाद यादव ने ऑपरेशन गंगा की सफलता को भारत की वैश्विक साख का प्रमाण बताया।पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि आज भारत सीमाओं पर ही नहीं भीतर से भी पहले से अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वासी है आंतरिक सुरक्षा में यह जीत विकसित भारत की नींव मजबूत करती है। जहां हर नागरिक को सुरक्षा और सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री के अस्पष्ट दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से यह साबित हुआ है।
जिला प्रोफेशनल मिट भाषण बिंदु पर प्रकाश डालते हुए मुकेश कुमार पांडेय ,राजीव रंजन कुमार पांडेय, सीतामणी तिर्की, इंद्रजीत यादव एवं अन्य वक्ताओं ने विकसित भारत अमृतकाल सिद्धि से समृद्धि तक के इस कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा व्यवसायी अयोध्या प्रसाद , राज किशोर प्रसाद, मनमोहन राम , एवं गया प्रसाद को साहित्य एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के उपरांत कार्यालय परिसर में अतिथि गनों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं प्रधानमंत्री की 11 वर्षों की उपलब्धि का प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। अन्य अतिथियों के अलावे सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिले के मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत पदाधिकारी एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha






0 टिप्पणियाँ