Ranchi : रांची पुलिस ने TSPC के दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी जब्त ।

Ranchi : रांची पुलिस ने TSPC के दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी जब्त ।

रांची, झारखंड ।

रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बुढ़मू और बड़कागांव थाना क्षेत्र की सीमा से हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा गया है। मुख्य आरोपी सुमित लहरी पहले भी उग्रवादी गतिविधियों में जेल जा चुका है। वह बुढ़मू और बड़कागांव थाना सीमा पर ग्राम बिंजा से घायल अवस्था में पकड़ा गया।

वहीं सुमित लहरी की निशानदेही पर उसके साथी मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चिड़िया मारने वाला हथियार भी बरामद किया गया । सुमित लहरी वर्ष 2024 में भी जेल गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने TSPC के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के साथ मिलकर फिर से उग्रवादी गतिविधियां में लिप्त हो गया। दिवाकर गंझू की गिरफ्तारी के बाद सुमित खुद एरिया कमांडर बनने की कोशिश में लगातार कई वारदातों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है। पिछले सप्ताह भी इसी दस्ते के कमांडर दिवाकर गंझू को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इनसे संगठन की अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।




Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ