Ranchi : *विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा कल 4 जून को संपूर्ण झारखंड बंद का किया आह्वान ।*
रांची, झारखंड ।4 जून को आदिवासी संगठनों ने सम्पूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है जिसकी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है इससे पहले भी झारखंड बंद किया गया था जिससे आम लोगों को काफ़ी परेशानी हुई थी। आप को जानकारी देते चले की कल झारखंड बंद के दौरान सिर्फ़ आपातकालीन मेडिकल सेवा बहाल रहेगीं। कल संपूर्ण झारखंड बंद के लिए विभिन आदिवासी संगठन सड़क पर उतरेंगे जिससे आपको परेशानी हो सकती है बिना वजह कल आप नहीं निकले अक्सर देखा जाता है की काफ़ी लोगों को बंद की जानकारी नहीं मिलने के कारण वो घरों से निकलते है बंद समर्थक उनको रोकते है और इसी बीच दोनों के बीच तू तू में में होता है जिससे विधि व्यवस्था बिगड़ जाती है।
*आदिवासी संगठनों ने कल जो बंद आह्वान किया है वो उनके विभिन मुद्दों को ले कर किया है जैसे*
*सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद
*आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांग बुरू
*पारसनाथ हिल्स गिरिडीह
*लुगु बुरू
*मुधर हिल्स पिठोरिया
*दिउरी दिरी तमाड़ और बेड़ो महदानी सरना स्थल को बचाने समेत कई मुद्दों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर सम्पूर्ण झारखंड बंद का ऐलान किया है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ