Latehar : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सभी लातेहारवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।

 Latehar : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सभी लातेहारवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।

लातेहार, झारखंड ।

जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि यह दिन हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य योग के महत्व को समझाना और उसे जीवन का हिस्सा बनाना है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है।योग की उत्पत्ति भारत में हुई और यह हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है। ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व इस विज्ञान को विकसित किया था, जो आज पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है।

2014 में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया। तभी से यह दिन पूरे विश्व में योग के प्रचार-प्रसार का प्रतीक बन चुका है।योग हमें संयम, संतुलन और एकाग्रता सिखाता है।


रोज़ाना योगाभ्यास करने से तनाव कम होता है, रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और मन शांत रहता है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में योग एक आंतरिक शांति और मानसिक स्थिरता का सरल उपाय है। चाहे वह ‘सूर्य नमस्कार’ हो, ‘प्राणायाम’ हो या ‘ध्यान’ — सभी योगासन हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देते हैं।




Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ