Latehar : भाजपाइयों ने पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का लातेहार में किया स्वागत, कार्यकर्ताओं से मिले, दिए भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड के संकेत।
लातेहार, झारखंड ।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का आगमन आज जिला मुख्यालय स्थित होटल बजरंग में हुआ। वे अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती समारोह में भाग लेने पलामू जा रहे थे। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे के नेतृत्व में आज संध्या बजरंग होटल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं से परिचय सत्र के दौरान रघुवर दास ने झारखंड को एक समृद्ध लेकिन भ्रष्टाचार और अपराध से पीड़ित राज्य बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि इस राज्य को पारदर्शी और प्रगतिशील बनाया जाए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, प्रदेश नेत्री कल्याणी देवी, ओबीसी जिला अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि मिलन गर्ग शुक्ला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय, युवा मोर्चा पलामू प्रभारी रघुवीर यादव, नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी,भाजपा नेता विवेक गुप्ता, अनुज तिवारी, प्रवीन दास, रामकेश्वर लोहरा, राजू प्रसाद , उत्तम प्रसाद, संजय दुबे, उपेन्द्र दुबे,संजय सिंह, गौरव दास, सोनू सिंह, चन्दन प्रसाद, राकेश प्रसाद, राजदेव प्रसाद, रंजीत प्रसाद, नारद दुबे, सचिन दुबे सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ