RANCHI,JHARKHAND#*सरहुल के अवसर पर सरना टोली हात्मा स्थित मुख्य सरना स्थल में विधि विधान से पूजा की गई, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रहे मौजूद*
रांची, झारखंड ।राजधानी रांची में सरहुल पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है इसी बीच सरना टोली हात्मा स्थित मुख्य सरना स्थल में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । पाहन जगलाल पाहन द्वारा सरना स्थल में पूजा को संपन्न कराया गया । हात्मा सरना स्थल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, पाहन जगलाल पाहन, बल्कू उरांव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
*पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दी*
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को संदेश देते हुए कहा की सभी झारखंड के निवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं प्राकृतिक पर्व सरहुल का हमारे आदिवासी संस्कृति में एक अहम स्थान है यह पर्व प्रकृति से जुड़ाव का पर्व है साथ ही सामाजिक सौहाराद का संदेश दिया जाता है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ