Ranchi : *पासवान कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाक़ात, पासवान समाज की समस्याओं से कराया अवगत ।*
रांची, झारखंड ।पासवान कल्याण समिति के अध्यक्ष बबलू पासवान एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के द्वारा आज झारखंड सरकार में वित्त मंत्री आदरणीय श्री राधा कृष्ण किशोर जी से भेंट कर पासवान समाज में हो रही समस्याओं से अवगत कराया और माँग पत्र उन्हें सौपा साथ ही झारखंड राज्य अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद की गठन पर मंत्री महोदय का मिलकर आभार व्यक्त किया एवं समस्त झारखंड के अनुसूचित जाति को बाधायी भी दिया। पासवान समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनने में परेशानी हो रही है साथ में बच्चों और बच्चियों के लिए छात्रावास और लाइब्रेरी की सुविधा, सामुदायिक भवन का निर्माण एवं विभिन्न समस्याओं से माननीय मंत्री महोदय को समिति के सदस्यों के द्वारा मांग पत्र देकर अवगत कराया गया।
मंत्री महोदय से पासवान कल्याण समिति के अध्यक्ष बबलू पासवान ने बताया की कोकर में सबसे बड़ी आबादी लगभग (12000 से 15000 ) पासवान समाज की है जो अधिकतर स्लम क्षेत्र है और अभी भी शहरी क्षेत्र होने के बावजूद झुग्गी झोपड़ी है बारिश में नाली की पानी घरों में घुस जाती है और मिट्टी के मकान धँस जाती है और बारिश में लोगो को बेघर होना पड़ता है साथ ही अनुसूचित जाति में हो रही अन्य समस्याओं से भी मंत्री महोदय को अवगत कराया । साथ में मनोज कुमार पासवान, राजा कुमार पासवान,धनमेन्द्र कुमार दानी,विष्णु पासवान,प्रकाश राम, सागर पासवान,बबलू पासवान,अरुण कुमार पासवान उपस्थित रहे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ