Ranchi : भाजपा का विरोध प्रदर्शन, संविधान पर टिप्पणी को लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग, माननीय राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

Ranchi : भाजपा का विरोध प्रदर्शन, संविधान पर टिप्पणी को लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग, माननीय राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

रांची, झारखंड ।

प्रदेश भाजपा ने आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकाला और संविधान पर कथित टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग की।

मंत्री हसन ने 14 अप्रैल को कथित तौर पर ‘‘संविधान से ऊपर शरीयत’’ वाला बयान दिया था जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया था। हालांकि हसन ने बाद में दावा किया कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है, साथ ही कहा था कि शरीयत और संविधान दोनों ही उनके लिए समान रूप से अहम हैं।
वहीं, झारखंड सरकार के मंत्री  हफीजूल हसन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल , पूर्व विधायक जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, विनय कुमार महतो, कमाल खान, राफिया नाज शामिल रहे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ