Ranchi : रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई ।

Ranchi : रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई ।

रांची, झारखंड ।

 रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह ने की द्य इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कमिटी विस्तार पर चर्चा और आगामी 14 तारीक को आंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में मानव श्रृंखला थी द्य कमिटी के अध्यक्ष गौरव सिंह का कहना है कि युवा कांग्रेस निरंतर रांची महानगर में वार्ड स्तर तक जन मुद्दों पर लड़ाई लड़ते आ रही है जिसका परिणाम आज हम सरकार बनाने में सक्षम हो पाए है अतः प्रदेश कांग्रेस द्वारा आहूत आंबेडकर जयंती में भी युवा कांग्रेस मानव श्रृंखला में मेकॉन से राजेंद्र चौक तक झंडो और संविधान के साथ एक अच्छा मैसेज देते हुए मानव श्रृंखला के जरिए पहुंचेगी। 

इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय केशव महतो जी भी उपस्थित हुए और युवा कांग्रेस के पूर्व में किया गए कार्यों की सराहना की और आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी , महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी ,बालसंग्रक्षण आयोग के सदस्य श्री उज्ज्वल प्रकाश तिवारी जी , प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची प्रभारी सौरभ अग्रवाल जी , प्रदेश महासचिव विकी ठाकुर , शादाब खान ,फहद खान  लक्ष्मीकांत ,महानगर अध्यक्ष गौरव सिंह , महासचिव शिल्पी वर्मा , आयुष अग्रवाल , दीपक साव, खालिद सैफुल्लाह , आयुष राय ,आर्यन कुमार ,रिजवान ,अब्दुल , युवराज ,आदि कार्यकर्तागण मौजूद थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ