Ranchi : *रांची के रातू स्थित चटकपुर बाजार में ज्वेलरी दुकानदार बसंत को अपराधी ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी*

 Ranchi : *रांची के रातू स्थित चटकपुर बाजार में ज्वेलरी दुकानदार बसंत को अपराधी ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी*

रांची, झारखंड ।

राजधानी रांची के रातू स्थित चटकपुर बाजार में आकाश ज्वेलरी दुकान के संचालक बसंत कुमार को अपराधियों ने गोली मारी। बाइक सवार दो अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में ज्वेलरी दुकानदार को बाएं कंधे में गोली लगी है। अपराधी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को दौड़ाया, लेकिन हाई स्पीड होने के कारण वो भागने में सफल रहा । आनन फानन में घायल बसंत को इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले जाया गया ।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आकाश ज्वेलरी के मालिक बसंत कुमार चटकपुर स्थित अपनी दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और पीछे बैठे अपराधी ने गोली चला दी। गोली बसंत के कंधे में लगी। वहीं, गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकजुट होने लगा, भीड़ बढ़ता देख अपराधी मौके से बाइक स्पीड कर  भागने में सफल हो गए। इधर, स्थानीय लोगों ने पहले बसंत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और लोगों ने इस घटना की जानकारी रातू पुलिस को दी। कुछ लोगों का कहना है कि अपराधी का मकसद दुकान लूटना नहीं, बल्कि बसंत कुमार को गोली मारना था। पुलिस जांच में जुट चुकी है।


Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ