Gola : माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के संस्थापक की 23 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। ◆गोला में उच्च शिक्षा की ज्योत जलानेवाले पुरोधा थे रिखु बाबू : सुजीत सिन्हा ।

 Gola : माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के संस्थापक की 23 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी।

◆गोला में उच्च शिक्षा की ज्योत जलानेवाले पुरोधा थे रिखु बाबू : सुजीत सिन्हा ।

गोला, रामगढ़, झारखंड ।

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज गोला के संस्थापक सचिव स्व. रिखेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ रिखु बाबू की 23वीं पुण्यतिथि शुक्रवार (18 अप्रैल) को महाविद्यालय परिसर में मनाई गई। उनके पौत्र सह् कॉलेज के सचिव सुजीत सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कॉलेज के वरीय व्याख्याता आशीष कुमार मिश्रा, भोला कुमार महथा, मनोज कुमार झा, शिवशंकर तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार एवं दिलीप रजवार मौजूद थे। पुलिस इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात उनका एक हीं लक्ष्य था कि किस तरह से इस पिछड़े हुए क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इसी प्रयास के तहत उन्होंने अपने निजी मकान में हीं सन् 1965 में माँ छिन्नमस्ता कॉलेज की नींव रखी बाद में 2004 में इसे माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज का नया नाम दिया गया। यह महाविद्यालय तमाम वाह्य एवं आंतरिक झंझावातों को झेलते हुए उसी मकान में अनवरत चल रही है। उनके पौत्र सुजीत सिन्हा ने बताया कि उन्होंने जीवन पर्यन्त गरीब मेधावी छात्र/छात्राओं को काफी सहयोग किया तथा उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए मैं भी आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र/छात्राओं की मदद करने का हरसंभव प्रयास करता हूँ एवं करुँगा। उन्होंने बताया कि वो जिस थाने में पदस्थापित रहे वहाँ के शैक्षणिक संस्थानों को स्थापित करने या करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।  इसका उदाहरण निरसा ( धनबाद), चाकूलिया और झुमरीतिलैया (कोडरमा) है। निःशुल्क शिक्षा के प्रति वे कृतसंकल्पिय थे, इसलिए उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के अनेकों छात्र/छात्राओं को आर्थिक मदद देकर उनके शिक्षा रुपी रथ को रुकने नहीं दिया।




Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ