Ranchi : *रांची में गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद, हथियार भी मिला, पुलिस जांच में जुटी*
*रांची, झारखंड ।*
रांची जिला के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक गड्ढे से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामला हत्या का है या हादसे का, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दोनों ही बिंदुओं में जांच शुरू हो गई है। मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है।
हेडक्वाटर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है. मौके से एक हथियार भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि मृतक में से एक गुमला जिले का रहने वाला है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ